Maggi Recipe In Hindi – Maggi Kaise Banti Hai – मसाला मैगी की विधि

Maggi recipe – मैगी किसको खाना पसंद नहीं है, बच्चों की तो यह बहुत ही फेवरेट है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मैगी खाना बहुत ही पसंद है। हल्की-फुल्की भूख के लिए मैगी एक अच्छा ऑप्शन है, जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह कुछ देर की भूख मिटा देती है। और स्वाद में भी अच्छी है। मैगी कई तरीकों से बनाई जाती है। आप मैगी बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियां इसमें डाल सकते हैं। तो सीखते हैं, सब्जियों वाली हेल्दी मसाला मैगी।   Maggi Recipe सामग्री – ( Maggi Recipe ) के लिए 

  • 1 पैकेट मैगी
  • 1 पैकेट मैगी मसाला 
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ 
  • 1 /4 कप हरी मटर 
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई 
  •   1 टेबल स्पून तेल 

विधि ( Maggi Recipe ) के लिए 

  1. सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई या पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रखें। कढ़ाई में तेल डालें तेल गर्म होने पर गैस की फ्लैम कम कर दें।
  2. फिर इसमें बारीक कटा टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। जब तक टमाटर पकते हैं, तब तक आप मैगी को पैकेट से निकाल कर एक प्लैट में रख लें। जब टमाटर अच्छे से गल जाएं तब मटर को कढ़ाई में डाल दें। और एक मिनट तक पकने दें।
  3. अब मैगी मसाला को भी खोल कर डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें डेढ़ कप पानी डालें। और साथ ही मैगी को भी हल्का सा तोड़ कर डालें। और मीडियम गैस की फ्लैम पर ही पकने दें। बीच-बीच में करछी चलाते रहे।
  4. पाँच से सात मिनट में आपकी मैगी बनकर तैयार हो जाएगी। जब मैगी बन जाए तो गैस की फ्लैम बंद कर दें। और गरमा गर्म सर्व करें। 

नोट्स –

आप मैगी बिना हरी मिर्च के भी बना सकते हैं। क्योंकि कई बार हरी मिर्च बच्चों को पसंद नहीं आती है। इसमें अप्प अपनी पसंद की और भी सब्जियाँ डाल सकते हैं। जैसे बीन्स, गाजर और शिमला मिर्च आदि।

You May Also Like

Conclusion 

यह एक आसान और टेस्टी व्यंजन है। जो ज्यादातर सभी को खाना पसंद है। जो मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे कई तरीकों से बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह एक ऐसा भोजन है जिसे आप बड़ों तथा बच्चों के लिए बना सकते हैं। इसलिए, मैगी रेसिपी एक सरल भोजन है, जो बड़े और बच्चे सभी को पसंद आती है।

                                                                                              

Leave a Comment