Shalgam Matar Ki Sabji – शलगम और मटर की सब्ज़ी बनाने का तरीका

Shalgam Matar Ki Sabji – को सर्दी के मौसम में बनाया जाता है। शलगम और मटर की सब्जी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर है। और बनने में भी आसान हैं। शलगम आसानी से गल जाता है। सब्ज़ी बनाने के लिए टमाटर और कुछ मसालों को डाला जाता है, सब्जी में लहसुन और प्याज़ भी डाल सकते हैं। और बिना लहसुन प्याज़ के भी Shalgam Matar Ki Sabji बना सकते हैं।

Shalgam Matar Ki Sabji

शलगम की सब्जी राजस्थानी,पंजाबी और गुजराती भोजन में बनाई जाती है। इसमें कई पोषण तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदे मंद होते है। इसमें विटामिन्स,मिनरल्स,फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। शलगम पाचन के लिए भी अच्छी होती है। इसे कई तरीकों से बनाया जाता है। और सलाद में भी खाया जाता है।

रेसिपी ( Shalgam Matar Ki Sabji ) के लिए 

  • 250 ग्राम शलगम
  • 1 /2 कप हरी मटर
  • 1 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 /2 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा या घिसा हुआ
  • 1 तेज़ पत्ता
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 /4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 पिंच हींग
  • 1 /4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर /स्वादानुसार
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 /4 छोटी चम्मच गर्म मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 टेबल स्पून सब्जी के लिए घी/ तेल

विधि ( Shalgam Matar Ki Sabji ) की सब्जी के लिए 

सबसे पहले शलगम को साबुत ही धो लें। अब इनके डंठल काट कर छील लें। और अपनी पसंद के अनुसार टुकड़ों में कट कर लें। साथ ही मटर को भी धो लें। दोनों को एक बर्तन में रख लें।

शलगम और मटर की सब्ज़ी

अब टमाटर को भी बारीक काट लें। और कुकर को गैस पर गर्म करने के लिए रखें। कढ़ाई में तेल या घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें जीरा डालें। और फिर तेज़ पत्ता डाल दें। साथ ही कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और घिसा हुआ अदरक भी डाल दें। टमाटर एक मिनट तक भुनने पर शलगम और मटर भी डाल दें। सब्जी को थोड़ी देर अच्छे से भुनने दें।

अब इसमें हल्दी पाउडर,नमक, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, हींग और गर्म मसाला डाल दें। और सब्जी को मसाले में कुछ सेकंड तक भूने और फिर 1 /4 कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करें। और दो सीटी आने पर गैस बंद कर दें। आपकी Shalgam Matar Ki Sabji बनकर तैयार है। इसे हरा धनिए से गार्निश करें। आप इसे रोटी,पराठा और पूरी किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं।

नोट्स

अगर आप इसे प्याज और लहसुन के साथ बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज़ बारीक कटा हुआ और दो से तीन बारीक कटी लहसुन की कलियाँ लें। जीरा और तेज़ पत्ता डालने के बाद प्याज़ और लहसुन डाल दें। सब्जी में अगर पानी रह गया हो तो आप इसे एक दो मिनट और पका लें।

Conclusion 

Shalgam Matar Ki Sabji एक पौष्टिक सब्जी है। जिसे बनाना बहुत ही सरल है। इसे अपने भोजन में शामिल करके न केवल हम स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि अपने भोजन को पौष्टिक भी बनाते हैं। शलगम सर्दी के मौसम में पाई जाती है। इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। ये हर तरीके से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। तो सर्दी के इस मौसम गर्मागर्म सब्जी बनाइए और खाइए।

Leave a Comment